झारखण्ड बोकारो शिक्षा

गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता

बोकारो (ख़बर आजतक) : गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और नगर का मान बढ़ाया।

12वीं कक्षा में अनुष्का कुमारी (कला संकाय) ने 96.8%, प्रियांशु कुमार (वाणिज्य) ने 96.4% और सिद्धांत शेखर (विज्ञान) ने 96.2% अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं 30 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

10वीं कक्षा में आकांक्षा मिश्रा ने 97.4%, अन्वेषा पारुल ने 97.2% और हिमांशु सिंह ने 97% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किए।

परिणाम की घोषणा के साथ ही विद्यालय में उत्सव का माहौल बन गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं।

प्राचार्य श्री सौमेन चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। जी.जी.ई.एस. अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह और सचिव श्री एस.पी. सिंह ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और स्कूल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

Related posts

अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, घटना में खैराचातार निवासी शंकर महतो की मौक़े पर मौत

admin

गिरिडीह : आम की डाली दुटने से हुए विवाद के बाद दो पक्षो में झड़प, 13 लोग घायल

admin

तुष्टिकरण की राजनीति से न समाज का और न ही राज्य का होगा भला: सुदेश महतो

admin

Leave a Comment