झारखण्ड बोकारो

गुरु गोविंद सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में इफ्तार पार्टी, एकता और सद्भाव का दिया संदेश

बोकारो (खबर आजतक) : चास के कांड्रा स्थित गुरु गोविंद सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज टेक्निकल कैंपस में कॉलेज के निदेशक आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिटी कॉलेज के प्रोफेसरों, गुरु गोविंद सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर रोजा खोलते हुए आपसी भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया।


कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने कहा कि इफ्तार पार्टी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है तथा लोग एक-दूसरे के और करीब आते हैं।
इस अवसर पर पल्ल्वी प्रसाद ने कहा कि इफ्तार पार्टी केवल रोजा खोलने का अवसर नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग जब एक साथ बैठकर ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होते हैं तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पहल के लिए कॉलेज प्रबंधन और डॉ. प्रियदर्शी जरुहार की सराहना की। माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा।

Related posts

काँग्रेस देश में सांप्रदायिक अराजकता फैलाना चाहती है: संजय सेठ

admin

मुख्यमंत्री से मिले जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

admin

दुर्गा पूजा को लेकर छत्तरपुर थाने में शांति समिति की बैठक

admin

Leave a Comment