गोमिया बोकारो

गोमिया : अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव कर रही है कांग्रेस पार्टी : छात्र नेता अफजल…

डिजिटल डेस्क

गोमिया (ख़बर आजतक) : छात्र नेता अफजल दुर्रानी ने कहा कि 4 दिसंबर को झारखंड राज्य के सभी जिलों की जिला अध्यक्षों की सूची राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने जारी किया जिसमें एक भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जिला अध्यक्ष की सूची में शामिल नहीं किया गया।
छात्र नेता अफजल ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी के नाम से जानी जाती है और अधिकांश अल्पसंख्यक लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। और ऐसी स्थिति में पार्टी से नहीं जोड़ना यह पार्टी के लिए शुभ संदेश नहीं है।
छात्र नेता अफजल दुर्रानी ने ट्वीट किया कि झारखंड प्रदेश को अल्पसंख्यक मुक्त जिला अध्यक्ष की सूची जारी करने के लिए कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद और यह भी दुर्रानी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा कर रही है और दूसरी तरफ भेदभाव की नजर से जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर रही है।
अफजल दुर्रानी के ट्वीट का जवाब देते हुए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री माननीय विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि अल्पसंख्यक मुक्त राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्माण के लिए सभी कांग्रेसियों को बधाई दी।

Related posts

बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि,10 किमी तक कुक्कुट उत्पादों की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

admin

साई सेवा केन्द्र, स्वांग के डा. सजल राज चिकित्सा रत्न राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए गए

admin

गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली ISO 9001: 2015 का पुन:प्रमाणन ऑडिट संपन्न

admin

Leave a Comment