कसमार झारखण्ड पेटरवार बोकारो

गोमिया के पूर्व विधायक छत्रु राम महतो की अंबागढा में अंत्येष्टि, लंबोदर महतो ने दिया कंधा

रंजन वर्मा, कसमार

कसमार (ख़बर आजतक) : संयुक्त बिहार में मंत्री रहे गोमिया के पूर्व विधायक छत्रु राम महतो की अंबागढा में अंत्येष्टि हो गई। इसके पूर्व उनका पार्थिव शरीर को उनके आवास भेलवाटाड़ से अंबा गढा लाया। मुखाग्नि उनके पुत्र जुगल किशोर महतो ने दी। उनके एक पुत्र प्रहलाद महतो जिला परिषद सदस्य हैं। छत्रु राम महतो पांच बार गोमिया व एक बार जारीडीह के विधायक थे।

उनका कल इलाज के क्रम में मेडिकल अस्पताल में निधन हो गया। गोमिया विधायक सह एनडीए प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस अवसर पर श्रीधर महतो, अखिलेश महतो, महेंद्र महतो ,दुर्गा चरण महतो, चंद्र देव महतो, बबीता कुमारी, शांतिलाल जैन ,आशीष जैन, मनोज जैन ,संजय सिन्हा, अभय कपूर, रविशंकर जायसवाल, रितेश सिन्हा व संटू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, आजसू ने की जाँच और सुरक्षा बढ़ाने की माँग

admin

धनबाद : डेंगू के लक्षणों को अनदेखा नहीं करें, यह जानलेवा हो सकता है : सिविल सर्जन

admin

विधानसभाध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक संपन्न

admin

Leave a Comment