कसमार गोमिया बोकारो

गोमिया के प्रवासी मजदूर संतोष कुमार महतो की मुंबई में मौत

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (ख़बर आजतक) : बोकारो जिले के गोमिया निवासी संतोष कुमार महतो की मौत सोमवार रात को मुंबई में हो गई। मौत के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक मृतक गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुरलुंग करमाटांड निवासी जागेश्वर महतो का 21 वर्षीय पुत्र था। वह मुंबई के अंधेरी में काम करने गया था।
मृतक के परिजनों ने बताया कि संतोष 2019 से मुंबई के अंधेरी इस्ट स्थित अरासा रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। वहां सोमवार रात उसकी संदिग्ध स्थित में मौत हो गयी। मौत के कारणो का सही से पता नहीं चल पाया है।
सोमवार दोपहर को फोन पर संतोष ने अपनी मां से बात कर बैंक का खाता नंबर मांगा था। खाते में पैसे ट्रांसफर करने की बात कही थी। मंगलवार सुबह को उनकी मौत की खबर आई। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं। रेस्टोरेंट मालिक ने परिवार वालों को बताया कि संतोष ने फांसी लगा ली।
इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया। कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।

Related posts

गोमिया काली मंदिर परिसर में अतिक्रमण की जांच को पहुंचे सीओ, भूमि विवाद पर गहराया विवाद

admin

बोकारो : एमजीएम के छह खिलाड़ी बास्केटबॉल राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित

admin

जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी चास अध्यक्ष पूजा बैद को मिला प्रतिष्ठापरक गवर्नर अप्रिशिएसन अवार्ड

admin

Leave a Comment