कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो

गोमिया : चेक डैम में नहाने के दौरान युवक की हुई मौत

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमियां (खबर आजतक) : आईईएल स्थित खम्हरा नदी में बने चेक डैम में नहाने के दौरान युवक की हुई मौत, इकलौते बेटे की मौत से मां और बहन रो रो कर बुरा हाल… बता दें कि गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत निवासी बाबूलाल नायक एवं बूंदा देवी का एकलौता बेटा सुबह अपने चाय की दुकान में चाय बेचकर गुरुवार को आईईएल स्थित खम्हरा नदी में बने चेक डैम में नहाने गया। नहाने के दौरान चेक डैम से निकलने वाली पानी के पाइप में अचानक फंस गया। दोपहर का वक्त होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चल पाया और घटनास्थल पर चेक डैम के किनारे उसका शरीर बाहर रखा पाया गया। सूचना मिलते ही आईईएल थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां से किसी ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और तत्काल उसे गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आहत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही गांव में सन्नाटा पसर गया।
घटना के संबंध में जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि चेक डैम बनाने वाले संवेदक की लापरवाही का नतीजा है पाइप में जाली अगर लगा रहता तो यह घटना नहीं घटती। चेक डैम बनाने वाली कंपनी से उन्होंने मुआवजे की मांग की।घटना की सूचना मिलते ही गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने शोक संवेदना व्यक्त की।
वहीं पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को अंतपरीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

Related posts

उत्साह व उमंग से भरपूर चिन्मय क्रीडोत्सव सोल्लास संम्पन्न,सभी हाउस के प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिया,468 अकों से वायु हाउस रहा विजयी

admin

बिरसा मुंडा जेल पार्क में नन्हे विद्यार्थियों का आनंदमय शैक्षणिक भ्रमण

admin

अभाविप के राष्ट्रीय कला मंच के द्वारा कला के क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं छात्र

admin

Leave a Comment