गोमिया झारखण्ड बोकारो

गोमिया : जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया पचमो के क्षतिग्रस्त झरना पूल का निरीक्षण

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (ख़बर आजतक) : राहवन,पचमो, हुरदाग का मुख्य मार्ग जो बिहाईमहुआ,जटियाटांड,पन्नाटांड़, जमनीजारा, झुमरा पहाड़,चटरोचट्टी,अमनबलथरवा, जैसे अन्य 30 गांवों को आपस में जोड़ती है। उस पूल की स्थिति बहुत ही खाराब है। यह पूल रामगढ़ और बोकारो के मध्य जुड़ी हुई है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि के शिकायत पर क्षतिग्रस्त पूल के निरीक्षण करने पहुंची बोकारो जिला परिषद कि अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी एवं लोकप्रिय समाजसेवी श्री चितरंजन साव जी। पूल की जर्जर स्थिति देख सुनीता देवी जी ने कही है कि वो जल्द ही इस क्षतिग्रस्त पूल की मरमती की बात बोकारो डीसी से करूंगी और जल्द से जल्द बनवाने का आग्रह करूंगी क्योंकि इसके कारण हजारों ग्रामीण वासियों के आवागमन में परेशानी हो रही है।

कभी भी किसी तरह की बड़ी दुर्घटना हो सकती है।इस मौके पर पचमो पंचायत के प्रतिनिधि मुखिया राजेश रजवार, वार्ड प्रतिनिधि सुशीला देवी,प्रतिमा देवी,रुबी कुमारी, सुनीता देवी, राधिका देवी, राजेश राम, उर्मिला देवी एवं अन्य ग्रामीण वासी लोग भी मौजूद थे।

Related posts

चिन्मय विद्यालय बोकारो की टीम शैक्षणिक यात्रा पर उड़ीसा के लिए रवाना

admin

प्रहरी मेला : भावी पीढी के बेहतर भविष्य को जरूरी है वन-पर्यावरण का संरक्षण : लक्ष्मण

admin

राज्यपाल व मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मिला राँची जिला दुर्गा पूजा समिति का शिष्टमंडल

admin

Leave a Comment