झारखण्ड धार्मिक बोकारो

गोमिया दुर्गा मंडप में भक्ति भाव के साथ हुआ प्रतिमा विसर्जन

गोमिया : गोमिया गवर्नमेंट कॉलोनी स्थित दुर्गा मंडप में मंगलवार को भक्तिभाव और उल्लास के वातावरण में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच महिलाएं पारंपरिक सिंदूरदान और सिंदूर खेला की रस्मों के साथ मां को नम आंखों से विदाई दीं।

विसर्जन से पूर्व महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने मंडप में भक्ति भाव से पूजा-अर्चना, आरती और प्रार्थना की। चारों ओर “जय माता दी” के नारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुगण सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना करते दिखे।

इस अवसर पर मंडप के आसपास पाँच दिनों तक मेला और मीना बाजार लगा रहा, जहाँ लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ-साथ मनोरंजन का भी आनंद लिया।

पूरे आयोजन के दौरान मंडप में भजन-कीर्तन, प्रवचन, महाआरती, पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा का यह समागम पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक सौहार्द का संदेश छोड़ गया।

Related posts

डीएवी नेशनल गेम्स: दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का दमखम, एथलेटिक्स व हॉकी में कड़ा मुकाबला

admin

किस जाति से आते हैं नितिन नबीन, जिन्हें BJP ने सौंपी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी? जानिए परिवार से राजनीति तक का पूरा सफर

admin

संयंत्र में गैस सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

admin

Leave a Comment