गोमिया झारखण्ड बोकारो

गोमिया : पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ

गोमिया (ख़बर आजतक): गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पश्चिमी पंचायत के पकरिया टोला में प्राचिन शिव मंदिर प्रांगण मे पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। सर्वप्रथम 551 युवतियों व महिलाओं ने अपने माथे पर कलश रखकर पूरे यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए साड़म के बजरंगबली मंदिर,दुर्गा मंदिर,लरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर,शिव मंदिर भृमण कर साड़म मुख्य बाजार होते हुए तेनुघाट जलाशय गए।ततपश्चात जलाशय से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप पहुंचकर कलश को स्थापित किये।कलश स्थापना के साथ ही पांच दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत हो गई। वहीं कलश यात्रा में शामिल गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने शिव मंदिर परिसर में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की एवं कहा कि सनातन धर्म में यज्ञ का बहुत ही बड़ा महत्व है। यज्ञ एक अत्यंत ही प्राचीन पद्धति है, जिसे देश के सिद्ध-साधक संतों और ऋषि-मुनियों ने समय-समय पर लोक कल्याण के लिए करवाया करते थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महायज्ञ का आयोजन होने से आसपास का वातावरण शुद्ध हो जाता है।इस दौरान श्रद्धालु आस्था के सागर में पुण्य की डुबकी लगाते हैं।


पूर्व विधायक माधवलाल सिंह ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधारशिला है, और जहां यज्ञ होता है, वहां संपूर्ण वातावरण, पवित्र और देवमय बन जाता है।
महायज्ञ के आचार्य नरेश पांडेय ने कहा कि इस महायज्ञ के यज्ञवेदी में ‘स्वाहा’ कहकर देवताओं को भोजन परोसने से मनुष्य को दुख-दारिद्रय और कष्टों से छुटकारा मिलता है। वेदों में अग्नि परमेश्वर के रूप में वंदनीय है। अग्निदेव से प्रार्थना की जाती है कि हे अग्निदेव! तुम हमें अच्छे मार्ग पर ले चलो, हमेशा हमारी रक्षा करो।उन्होंने कहा कि यज्ञ को शास्त्रों में सर्वश्रेष्ठ कर्म कहा गया है। इसकी सुगंध समाज को सुसंगठित कर एक सुव्यवस्था देती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यज्ञ करने वाले अपने आप में दिव्यात्मा होते हैं। यज्ञों के माध्यम से अनेक ऋद्धियां-सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं।
वहीं स्थानीय मुखिया शोभा देवी ने बताया कि मंदिर में स्थापित प्रतिमा विखंडित तथा मंदिर जीर्ण शिर्ण होने के कारण इसका जीर्णोद्धार कर नयी प्रतिमा को स्थापित किया जायेगा। इसी को लेकर पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। बताया कि 20 मई को कलश यात्रा के साथ पंचदिवसीय रुद्र महायज्ञ प्रारंभ होगा जो 24 मई को शिव परिवार की सामुहिक प्राण प्रतिष्ठा एवं सामुहिक रुद्राभिषेक के साथ सम्पन्न हो जायेगा।बताया कि पांच दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन रात्री मे प्रवचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
मौके पर बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, जिप सदस्य आकाशलाल सिंह,पूर्व जिप सदस्य प्रकाशलाल सिंह, पंसस चांदनी देवी, विष्णुलाल सिंह, उपमुखिया पंकज जैन,होसिर के पूर्व मुखिया घनश्याम राम,रामलखन प्रसाद,चितरंजन साव,विकास जैन, सीताराम प्रसाद, जयप्रकाश तिवारी, लक्ष्मीकांंत प्रसाद, निखिल प्रसाद,हरिदास प्रसाद, निलेश राउत, श्रीकांत प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, तेजवंत प्रसाद,कन्हैया प्रसाद सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे

Related posts

पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने 100 KVA के ट्रांसफॉर्मर का किया उद्घाटन…ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Nitesh Verma

पलामू: जंगल में मिला था अज्ञात युवक का शव, हुई शिनाख्त,पुलिस ने शव को भेजा रांची

Nitesh Verma

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, कल कोर्ट में होगी पेशी

Nitesh Verma

Leave a Comment