गोमिया झारखण्ड बोकारो

गोमिया : प्रदीप कुमार महतो ने संदीप अनुराग टोपनो से लिया गोमिया सीओ का प्रभार

गोमिया (ख़बर आजतक): प्रदीप कुमार महतो बुधवार को नये सीओ का प्रभार निवर्तमान सीओ संदीप अनुराग टोपनो से विधिवत लिया।इस दौरान निवर्तमान सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने नवपदस्थापित सीओ श्रीमहतो को बुके देकर पदभार सौंपा।इस मौके पर उपस्थित गोमिया बीडीओ कपिल कुमार ने नवपदस्थापित अंचलाधिकारी श्रीमहतो को बुके देकर और माला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान अंचल कर्मियों और कर्मचारियों ने नवपदस्थापित सीओ को माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर नव पदस्थापित गोमिया सीओ ने कहा कि अंचल के कार्यों को सरल और सुलभ ठंग से निष्पादित करना मेरी प्राथमिकता होगी, ताकि जन समस्याओं का ज्यादा से ज्यादा निपटारा हो सके।
वहीं दूसरी ओर अंचलकर्मियों और कर्मचारियों ने निवर्तमान सीओ संदीप अनुराग टोपनो को प्रमोशन के साथ स्थानांतरण होने पर केक काटकर और उपहार देकर विदाई दिया। इस मौके पर निवर्तमान सीओ श्रीटोपनो ने कहा कि यह बहुत हीं भावुक पल है,पूरे कार्यकाल में सभी कर्मियों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिला।जनसामान्य का भी अच्छा सहयोग रहा।सभी के सहयोग के लिए मैं तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ।इस मौके पर विनय कुमार गुरु, प्रभारी सीआई लाल मोहन दास, कर्मचारी कैलाश प्रसाद यादव, नाजिर अशरफ, सोनू कुमार यादव,अजय कुमार, नगीना,बादशाह इत्यादि मौजूद थे।

Related posts

भाजपा ने इंडी एलायंस के प्रेसवार्ता पर किया पलटवार

admin

आजसू का मिलन सह अभिनंदन समारोह में कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

admin

विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल के उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

admin

Leave a Comment