गोमिया

गोमिया : मधुमक्खी के हमले से घायल हुए महिला की मौत….

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (ख़बर आजतक) : बोकारो जिले के होसिर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत जमकडीह गांव की महिला मुंदरी देवी की मौत मधुमखियों के काटने से हो गई।
इस संबंध में मृतिका की पुत्रवधू बसवा देवी ने बताया कि उसकी सास मुंदरी देवी,जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष है। सोमवार को उसकी सास तेनुडैम किनारे लकड़ी चुनने गई थी, उसी दौरान मधुमखियों ने उनपर हमला कर दिया।जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।आनन फानन में इलाज हेतु गोमिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज करने के पश्चात कहा कि अगले 24 घण्टे में वह ठीक हो जाएगी।इसके बाद उन्हें घर ले आया गया, जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

Related posts

गोमिया में आयोजित”आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार” शिविर में मंत्री योगेंद्र प्रसाद हुए शामिल

admin

भाकपा माले गोमिया विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न

admin

कसमार : बाल विवाह का अंत को लेकर हितधारकों के साथ बैठक

admin

Leave a Comment