कसमार गोमिया झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

गोमिया : मृदभाषी शिक्षक की असमय निधन पर पूरा गांव हुआ शोकाकुल

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (ख़बर आजतक): गोमिया प्रखंड क्षेत्र के साड़म निवासी सह मध्य विद्यालय गोमिया के सहायक शिक्षक मनोज तिवारी का रविवार को असमय निधन हो जाने से पूरा गांव शोकाकुल हो गया है।
बताया जाता है कि एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी शिक्षक मनोज तिवारी पिछले कई वर्षों से मध्य विद्यालय गोमिया में एक सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। बीते 18 अगस्त को हजारी पंचायत के खुदगड्डा ग्राम के पास वे मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। आनन फानन में उन्हें गोमिया के एक निजी अस्पताल मे ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखकर रांची रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी।अंततः रविवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र छोड़ गए हैं।
उनके असमय निधन की बात को सुनकर पूरा गांव शोकाकुल है। सूबे के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह, जिप सदस्य आकाशलाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रकाशलाल सिंह, पंसस विष्णुलाल सिंह, केदारनाथ पंडा,विकास जैन,विजय राम,धनेश्वर तिवारी, लखनलाल तिवारी, मथुरा तिवारी, अशोक राम,धनेश्वर प्रसाद,राजेश भंडारी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related posts

जिला टास्क फोर्स ने सेक्टर 9 के कार वाशिंग गैराज से एक बाल श्रमिको को विमुक्त कराया

admin

डीएवी सेक्टर-6 में महर्षि दयानंद सरस्वती का 200 वाँ जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।

admin

एमजीएम कॉलेज अस्पताल के ओपीडी का उद्घाटन सिर्फ चुनावी स्टंट: सरयू राय

admin

Leave a Comment