अपराध झारखण्ड बोकारो

गोमिया में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : सुबह-सुबह गोमिया में खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। माइनिंग इंस्पेक्टर सीताराम टुडू के नेतृत्व में बोकारो माइनिंग विभाग की टीम ने आई.ई.एल. थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया।

ट्रैक्टर को तुरंत ही थाना को सुपुर्द कर दिया गया है, और ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

माइनिंग इंस्पेक्टर सीताराम टुडू ने बताया कि यह कार्रवाई वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार की गई है। उन्होंने आगे बताया कि गोमिया क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी आज छापेमारी की जाएगी। अभी तक एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

बैगलेस डे के उद्देश्य पूर्ति के तहत् कार्ड बनाना सराहनीय: फादर अरुण

admin

हावड़ा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चोरी की शराब के खिलाफ जिलेभर में सख्त कदम

admin

अहर्ता प्राप्त योग्य उम्मीदवार नहीं, जेएसएससी द्वारा विज्ञापित 3461 पद सरेंडर के कगार पर : बंधु तिर्की

admin

Leave a Comment