गोमिया झारखण्ड बोकारो

गोमिया में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, हेलमेट और दस्तावेजों की जांच, चालकों को दी गई सख्त चेतावनी

प्रशांत सिन्हा, गोमिया

गोमिया : बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोमिया थाना क्षेत्र के गोमिया-कथारा मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सख्त हिदायत दी। अभियान के दौरान यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि यह जांच अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, और उन्हें मौके पर ही नियमों की जानकारी देकर सचेत किया गया।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऐसे नियमित जांच अभियानों से क्षेत्र में यातायात अनुशासन स्थापित करने में मदद मिल रही है।

Related posts

तेनुघाट में सात दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ आयोजन

admin

राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लकड़ा, झारखंड की स्थिति व आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर चर्चा

admin

बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा : कुमारी किरण

admin

Leave a Comment