गोमिया झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

गोमिया में हाथी का कहर: बड़कीपुन्नू करमाली टोला में पति-पत्नी समेत तीन की मौत

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (ख़बर आजतक) : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़कीपुन्नू करमाली टोला में गुरुवार सुबह हाथी के हमले से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी गौतनी शामिल हैं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।


मृतकों की पहचान गंगा करमाली, उनकी पत्नी कमली देवी एवं गौतनी भागिया देवी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अहले सुबह जंगली हाथी गांव में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने हाथियों की बढ़ती आवाजाही पर रोक लगाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
प्रशासन द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Related posts

झारखंड माइनिंग शो प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

admin

छत्तरपुर सीओ ने सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश को लेकर शहर में अभियान चलाया

admin

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट” का नववर्ष कैलेंडर 2025 का विधायक राज सिन्हा ने किया विमोचन

admin

Leave a Comment