गोमिया झारखण्ड बोकारो

गोमिया: सावन महोत्सव में कला, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन

गोमिया : गोमिया प्रखंड में सावन के पावन अवसर पर महिलाओं के बीच कला, संस्कृति और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला कार्यक्रम ससबेड़ा पूर्वी पंचायत सचिवालय परिसर में और दूसरा कार्यक्रम आआईईएल महिला क्लब परिसर में हुआ। दोनों आयोजनों में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।

ससबेड़ा में प्रशिक्षणरत महिलाओं द्वारा माहेर संस्था की प्रशिक्षिका निशा सिंह के नेतृत्व में सावन महोत्सव मनाया गया। सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने रंगोली, मेहंदी, गीत-संगीत और पारंपरिक परिधानों के जरिए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीतों और नृत्यों ने माहौल को उल्लासमय बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंचायत मुखिया अंशु कुमारी, पंचायत सचिव पुष्पा, माहेर संस्था की तैयबा, प्रशिक्षक सुलोचना देवी, बबली सिंह, खुशबू देवी और डिम्पल उपस्थित रहीं। अतिथियों ने महिलाओं की भागीदारी और आत्मविश्वास की सराहना की तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

वहीं, आआईईएल महिला क्लब परिसर में भी इसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जहां महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता और गीत-संगीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हैं बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी मददगार होते हैं।

Related posts

पलामू में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खूब गरजे,
भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी के पक्ष में मांगें वोट

admin

सरयू राय को झारखंड में राजनीति करना भुला देंगे: महेश महतो

admin

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से मिला श्री महावीर मंडल राँची महानगर का शिष्टमंडल, रामनवमी महोत्सव में होने वाले समस्याओं से करवाया अवगत

admin

Leave a Comment