झारखण्ड राँची शिक्षा

गोस्सनर कॉलेज में सेमिनार आयोजित

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): गोस्सनर कॉलेज में वित्तीय बाजार में एक्सचेंज और ब्रोकर की भूमिका पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इस सेमिनार को शुक्रवार को आयोजित किया गया था। इसमें अंतरराष्ट्रीय नवोदय चैंबर ऑफ कॉमर्स और गोस्सनर कॉलेज ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इसमें प्रो. हेमंत कौशिक,आईएनसीओसी के संस्थापक सीएमए संदीप कुमार, और उद्योग विशेषज्ञ सम्राज नायर ने भाग लिया।

इस सेमिनार के दौरान इन्होंने इक्विटी और कमोडिटी मार्केट, एक्टिव और पैसिव इनकम, टेक्निकल एनालिसिस, पोर्टफोलियो प्रबंधन पर अपने विचार साझा किया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य कॉमर्स के छात्रों को वित्तीय बाजार की कार्य संस्कृति और अवसरों के बारे में जागरूक करना था। इसमें गोस्सनर कॉलेज के वाणिज्य विभाग के प्रोफ़ेसर और छात्र भी शामिल थे।

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी की जयंती पर युवा कॉंग्रेस द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

admin

रांची : श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति के वरीय मुख्य संरक्षक दीपक प्रकाश एवं अध्यक्ष बने रमेश सिंह

admin

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

admin

Leave a Comment