झारखण्ड राँची

ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त करने पर झारखण्ड चैम्बर व मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह के बीच चर्चा

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में चैम्बर की सहभागिता सहित राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।


प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना को प्रोत्साहन देने का सुझाव दिया। रियायती दरों पर भूमि, सब्सिडी और निवेश प्रोत्साहन से रोजगार सृजन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा मेमू ट्रेनों का विस्तार अन्य जिलों तक करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे मंत्री ने महत्वपूर्ण बताते हुए रेल मंत्री से चर्चा का आश्वासन दिया।
चैम्बर ने पलाश उत्पादों के प्रमोशन और महुआ बोर्ड गठन का सुझाव भी दिया, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

काँग्रेस नेताओं ने आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो को दी क्रिसमस की बधाई

admin

घाटशिला उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी की रणनीतिक बैठक, एनडीए संग तालमेल पर जोर

admin

स्कूलों में चला जागरूकता अभियान: साइबर फ्रॉड, ट्रैफिक नियम, महिला सुरक्षा और नशामुक्ति पर दी गई अहम जानकारी

admin

Leave a Comment