गोमिया झारखण्ड धार्मिक बोकारो

ग्राम देवता पूजा में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, क्षेत्रवासियों के लिए की मंगलकामना

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार को गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी गांव में आयोजित ग्राम देवता पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने पूजा में भाग लेकर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर गांववासियों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया। मंत्री ने स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक आयोजनों को जनसंवाद और सौहार्द का माध्यम बताया।

इसी दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद को गोमिया प्रखंड के खुदगड्डा, ऊपर टोला निवासी आशीष शर्मा के अस्वस्थ होने की सूचना मिली। मंत्री ने तत्परता दिखाते हुए उनके आवास पर जाकर उनका हालचाल लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री के इस मानवीय gesture की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने मंत्री के संवेदनशील व्यवहार और जनसेवा की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जमीन से जुड़े नेता हैं, जो हर परिस्थिति में आमजन के साथ खड़े रहते हैं।

Related posts

तत्काल जलवायु अभियान का आग्रह करते हुए ग्लोबल अर्थ साइक्लिंग क्रूसेड के लिए आगे बढ़ें।

admin

ईएसएल स्टील लिमिटेड में 75वां गणतंत्र दिवस उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

admin

सीआईएससीई एथलीट टूर्नामेंट मीट 2024 में संत ज़ेवियर के बच्चे नेशनल्स के लिए चयनित

admin

Leave a Comment