झारखण्ड बोकारो

ग्रीष्म ऋतु से पहले जल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण, विधायक श्वेता सिंह ने दिए आवश्यक निर्देश

ख़बर आजतक

बोकारो : बोकारो विधायक श्रीमती श्वेता सिंह ने चास नगर निगम और जुस्को अधिकारियों के साथ चास नगर निगम जल आपूर्ति योजना के अंतर्गत जल उपचार संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दामोदर नदी से पानी की कनेक्टिविटी से संबंधित समस्याओं पर अधिकारियों के साथ गहन चर्चा हुई।


विधायक ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में जल की मांग अत्यधिक बढ़ेगी, इसलिए सुनिश्चित किया जाए कि जनता को पर्याप्त और स्वच्छ जल समय पर मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल आपूर्ति में किसी प्रकार की रुकावट न आए और जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए।

श्वेता सिंह ने कहा, “जल आम जनता का मौलिक अधिकार है, और यह मानव जीवन के लिए अपरिहार्य सुविधा है। हमें इसकी आपूर्ति को लेकर पूरी तरह सतर्क रहना होगा, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।”

विधायक ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों के सहयोग से इस समस्या का जल्द समाधान निकाला जाएगा।

Related posts

बोकारो : डीएवी छह में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया

admin

एसबीयू में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

admin

उत्पाद सिपाही की दौड़ में छतरपुर के कउवल गांव निवासी अरुण की गई जान

admin

Leave a Comment