अपराध झारखण्ड बोकारो

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखियाजी, ACB ने मारा छापा

ख़बर आजतक

बोकारो: घूसखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनबाद एसीबी (Anti-Corruption Bureau) ने बोकारो के चंद्रपुरा स्थित पपलो पंचायत के मुखिया कार्तिक महतो को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। मुखिया प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांग रहे थे।


सूत्रों के मुताबिक, एसीबी को शिकायत मिली थी कि मुखिया कार्तिक महतो लाभुकों से अवैध रूप से पैसे मांग रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल, मुखिया से धनबाद एसीबी कार्यालय में पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए कड़ा संदेश है कि रिश्वतखोरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

सरला बिरला विश्वविद्यालय में चल रहे झारखंड नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की परीक्षा का स्वास्थ्य विभाग के मुख्य निर्देशक डॉ विरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया निरीक्षण

admin

नामांकन के दौरान आयोग के गाइड लाइन का करें अक्षरशः अनुपालनः डीईओ सह डीसी

admin

खैराचातर के शिक्षाविद जवाहर जायसवाल का निधन

admin

Leave a Comment