झारखण्ड राँची राजनीति

चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग को लेकर आदिवासी समाज ने सरना माँ से किया प्रार्थना

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): चंद्रमा 3 के सफल लॉन्चिंग को लेकर पूरे देश बुधवार को प्रार्थना कर रहा है। इसी कड़ी में राजधानी राँची के तेतर टोली सरना स्थल में आदिवासी समाज के द्वारा चंद्रमा 3 के सफल लॉन्चिंग को लेकर सरना मां से प्रार्थना किया। इस प्रार्थना सभा में आदिवासी समाज के साथ-साथ स्कूल के बच्चे भी अपने हाथों में चंद्रयान-3 के पोस्टर लेकर प्रार्थना करते हुए नजर आए। इस प्रार्थना सभा नेतृत्व करते हुए अंतु तिर्की ने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि आज के लॉन्चिंग का समय 6:04 निर्धारित की गई है। सरना माँ से प्रार्थना है कि चंद्रयान-3 का सफल लॉन्चिंग हो। आज का बहुत ही गरमाणित क्षण होगा जब चंद्रमा में भी भारत का झंडा लहरा सके।

वहीं आदिवासी महिला ने भी कहा कि आज का दिन झारखंड और राँची के लिए भी काफी गर्व करने वाली बात है क्योंकि चंद्रयान-3 का लैंडर रांची के एचईसी में ही बनाया गया ।

इस विशेष प्रार्थना में मुख्य रुप से अंतु तिर्की के अलावा संतु तिर्की, वीणा कच्छप,जीवन भूटकुमार,फैयाज साह, अमित तिर्की, हरीश मुंडा, जयपाल मुंडा, रामरती कच्छप, सुनीता तिर्की, विमला भूटकुमार, प्रमिला मुंडा कृष्ण मुंडा, लाली तिर्की, उषा भूटकुमार, जीतन मुंडा, अंजू केरकेट्टा, सुमित तिर्की, रजनी खलखो, मुन्नी मुंडा, सबिता उराँव, बीनू तिर्की शामिल थे।

Related posts

बोकारो : पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा ने दर्ज कराई एफआईआर

admin

पलायन की भेट की चढ़ा गोमिया हजारी का युवक

admin

डॉ. अटल पाण्डेय ने हेमन्त सरकार पर आरोप कहा ‐ हेमन्त सरकार ने युवाओं को ठगा, प्रदर्शनकारियों पर करवाई लाठीचार्ज

admin

Leave a Comment