झारखण्ड राँची राजनीति

चम्पई सोरेन सरकार हेमन्त सरकार पार्ट-2 साबित हुई, भ्रष्टाचार को बढ़ाया आगे: विनय सिंह

युवाओं की चिन्ता है तो सीबीआई जाँच की हिम्मत दिखाएँ चम्पई

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता बिनय कुमार सिंह ने कहा कि चम्पई सोरेन सरकार हेमन्त सरकार पार्ट-2 साबित हुई है। चम्पई सोरेन सरकार ने भी पूर्वर्ती हेमन्त सोरेन सरकार की तरह भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाया है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार को युवाओ की तनिक भी चिंता है तो सीबीआई जाँच की हिम्मत दिखाएँ मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षा की गारंटी होगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने कहा कि दो बार जेपीएससी परीक्षा हुई। 2 वर्ष पूर्व 7-10वीं परीक्षा के एक सेंटर में क्रम से लोग पास हुए, बाद में किसी का ओएमआर शीट नही मिला और आज जेपीएससी 11वीं की परीक्षा में चतरा और जामताड़ा जिला में प्रश्न पत्र सिल खुला हुआ मिला। उन्होने कहा कि इससे पूर्व JSSC CGL की परीक्षा में 30-40 लाख में प्रश्न पत्र बिका। ईडी कार्रवाई में भी पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विनोद सिंह के चैट में इसका खुलासा हुआ। साथ ही कई छात्रों का एडमिट कार्ड भी विनोद सिंह के आवास से मिला।

उन्होने कहा कि विभिन्न राज्यों में ब्लैक लिस्टेड ऐजेंसी से झारखंड में परीक्षा करवाया गया और सभी मे कहीं न कहीं विवादित रहा। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार में खान, खनिज, कोयला, पत्थर, बालू, दारू बेचने के बाद अब राज्य सरकार झारखण्ड के युवाओं का भविष्य भी बेच रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा झारखंड के युवाओ से अपील करती है कि समय आ गया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना है। भाजपा ही केन्द्र और राज्य में एक मात्र विकल्प है। भाजपा सरकार में चुन-चुन कर अपराधी एवं भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जाएगा।

इस प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक एवं प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ उपस्थित थे।

Related posts

पांडरपाला में दो समुदाय के बीच झड़प में अमरेश सिंह ने की शांति सौहार्द की पहल

admin

अधिवक्तागण के समृद्ध भविष्य के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ

admin

राजधानी में आपराधिक घटनाओं में हो रहीं है वृद्धि : विजय शंकर नायक

admin

Leave a Comment