झारखण्ड राँची

चांसलर पोर्टल की समस्याओं को लेकर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्यपाल से की मुलाकात


राँची : राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को राज्य के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लोक भवन, राँची में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय, पलामू अंतर्गत ए०के० सिंह कॉलेज, पलामू के विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल से संबंधित आ रही विभिन्न कठिनाइयों से राज्यपाल को अवगत कराया। मंत्री ने बताया कि पोर्टल में तकनीकी खामियों के कारण विद्यार्थियों को नामांकन, परीक्षा प्रपत्र भरने, प्रमाण-पत्र एवं अन्य शैक्षणिक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्यपाल से विश्वविद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु प्रभावी पहल करने का आग्रह किया, ताकि छात्रों को राहत मिल सके और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

Related posts

हेमन्त सरकार के संरक्षण में राज्य में बढ़ा लव जिहाद, धर्मांतरण और गो तस्करी: प्रदीप वर्मा

admin

झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो 2026 का समापन, नई तकनीक और निवेश पर हुआ मंथन

admin

विवेकानंद विद्या मंदिर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन

admin

Leave a Comment