झारखण्ड बोकारो

चास नगर निगम क्षेत्र में बिनोद कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 17, 24 और 29 में महापौर पद के प्रत्याशी बिनोद कुमार की धर्मपत्नी संजू देवी एवं भाई रंजीत कुमार ने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।


जनसंपर्क के क्रम में घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया गया। नागरिकों ने सफाई व्यवस्था, पेयजल संकट, सड़क और नाली निर्माण जैसे बुनियादी मुद्दे उठाए। संजू देवी ने कहा कि क्षेत्रवासियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जो उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अवसर मिलने पर पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ विकास कार्य किए जाएंगे।


अभियान के दौरान समर्थकों की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म दिखा। पूरा कार्यक्रम आचार संहिता के दायरे में संपन्न हुआ। नगर निगम चुनाव को लेकर विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया

Related posts

सीएमपीडीआई एवं रामकृष्ण मिशन के बीच चिकित्सा उपकरणों को लेकर एमओयू

admin

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में स्पिकमैके द्वारा कठपुतली शो का आयोजन

admin

राँची : यूसीसी और पेशाब कांड के विरोध में आदिवासी संगठनों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव

admin

Leave a Comment