झारखण्ड बोकारो

चास में मो. सुल्तान का दमदार रोड शो, समर्थकों की भारी भीड़ से बदला चुनावी समीकरण


बोकारो (ख़बर आजतक) : चास नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी क्रम में चास से मेयर पद के प्रत्याशी मो. सुल्तान ने मंगलवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा।

जनसंपर्क अभियान की शुरुआत मुख्य बाजार क्षेत्र से हुई, जहां समर्थकों ने नारों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने वार्डों में पैदल भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और समर्थन का भरोसा दिलाया।
मो. सुल्तान ने कहा कि चास के विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क मरम्मत और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जीत के बाद वे शहर को नई दिशा देने का काम करेंगे।
जनसंपर्क अभियान में युवाओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे चुनावी मुकाबले में नई ऊर्जा का संचार होता नजर आया।

Related posts

टीम शैलेंद्र की चुनावी बैठक होटल राज रेजीडेंसी में संपन्न

admin

बच्चों को मोबाइल फ़ोन का सही उपयोग करना सिखाएँ : बृज मोहन लाल दास प्राचार्य

admin

हेमंत सरकार के संरक्षण में घुसपैठियें फल फूल रहे हैं : अमर कुमार बाउरी

admin

Leave a Comment