झारखण्ड बोकारो

चास स्थित वृद्धा आश्रम में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

बोकारो (ख़बर आजतक) : चास के सोलगीडीह स्थित वृद्धा आश्रम में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ रंग-गुलाल खेला गया और पारंपरिक होली गीतों पर सभी ने मिलकर नृत्य किया। पूरा वातावरण रंगों और खुशियों से सराबोर हो उठा।


आयोजन का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के जीवन में अपनापन और प्रसन्नता का संचार करना था। उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों को मिठाई खिलाई, उनके साथ समय बिताया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह देखने लायक था।
इस अवसर पर डॉ. संघमिता सिंह, सोनिया बेनर्जी व कविता सिंह के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उनके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। सभी ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उन्हें सम्मानित और विशेष महसूस कराया।
समारोह के अंत में सामूहिक फोटो सेशन हुआ और सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कई बुजुर्गों ने अपने पुराने होली के संस्मरण भी साझा किए, जिससे माहौल भावुक और आनंदमय बन गया। यह आयोजन प्रेम, सौहार्द और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर संदेश देकर संपन्न हुआ।

Related posts

नीरजा सहाय डीएवी में करियर काउंसलिंग का आयोजन

admin

ऑक्सीजन पार्क में खेलो इंडिया एनटीपीसी सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता–2026 का समापन

admin

विश्व आदिवासी दिवस: प्रकृति के संरक्षक, संस्कृति के प्रहरी और संघर्ष की आवाज़

admin

Leave a Comment