झारखण्ड बोकारो शिक्षा

चिन्मय विद्यालय बोकारो का जेईई मेंस में शानदार परिणाम,108 छात्र एडवांस के लिए चयनित

बोकारो (ख़बर आजतक) : चिन्मय विद्यालय के अनिमेष राय 99.802 परसेंटाइल के साथ बने विद्यालय टॉपर जब की आयुष कुमार 99.733 परसेंटाइल दूसरे स्थान पर और ऋषभ कुमार 99.7211 तृतीय स्थान पर रहे | उन्हें 2023 24 के जे.ई.ई मैंस में चिन्मय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रदर्शन बेहतरीन रहा है | दूसरे सत्र में कई छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर हुआ है | अभी तक प्राप्त समाचार के अनुसार 108 से अधिक छात्र-छात्राएं जी एडवांस्ड के लिए उत्तीर्ण हुए हैं | यह संख्या और भी आगे जा सकती है क्योंकि छात्र-छात्राएं शहर से बाहर है और उनसे संपर्क स्थापित किया जा रहा है |

विज्ञापन

इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री सूरज शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का प्रदर्शन जे.ई ई मैंस के साथ अन्य सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में साल दर साल विद्यालय का प्रदर्शन बेहतर होते जा रहा है। और उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह संख्या अपने उच्चतम प्रतिशत तक पहुचेगी। मैं सभी सफल छात्र-छात्रों एवं उनके अभिभावकों एवम विद्यालय के सभी शिक्षकों को बधाई देता हुॅ। जिनके परिश्रम एवम कुशल मार्गदर्शन के कारण बड़ी संख्या में छात्रों ने ऊंचे प्रतिशत के साथ सफलता प्राप्त की। और ये लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर हम सभी को गौरवान्वित होने का अवसर दे रहे हैं।

99 परसेंटाइल से अधिक-

विद्यालय के कई होनहार छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अनिमेष रॉय 99.802, आयुष कुमार 99.735, ऋषव कुमार(99.721) शुभम आनंद(99.6809), प्रियंाशु पीयूष (99.314), देव संगम(99.041) परसेंटाइल प्राप्त हुआ।

45 छात्रों को मिला 95 परसेंटाइल से अधिक अंक-

इस वर्ष 45 से अधिक छात्रों को 95 से अधिक परसेंटाइल मिला है। कृष कुमार, आर्यन कुमार, निलेश कुमार , सचिन राय, प्रियांशु रंजन , रूशिल सिंहा, सयन मुखर्जी, उत्कर्ष कुमार, आर्कष कुमार, प्रिंस राज , शोमया ज्योति सेन, राजा कुमार, सिंह , शुभ बनर्जी, मयुरेश भारती , प्रियांशु राज , शोर्या कुमार , वंशिका वानया, विशाल कुमार महथा, विवेक कुमार, विश्वनाथ मुखर्जि , श्रेर्या स्नेहा, विवेक कुमार मोर्या , शास्वत कुमार झा, अनिश रंजंन , कुमार किसलय तेजस्वी , सुरज कुमार प्राकृत प्रशुण , निखिल कुमार, सोरव कुमार वर्मा , भावभुती देव , सत्यम कुमार सिंह , अंकित कुमार , विभुति देव , निलेश कुमार, अनिव प्रकाश , सहित 45 बच्चै ने 95 परसेंटाइल अंक के साथ सफलता प्राप्त किया।

सभी सफल छात्र-छात्राओं को परम् पूज्य स्वामिनी, संयुक्तानंदा सरस्वती, (आचार्या चिन्मय मिशन केंद्र बोकारो), बिश्वरूप मुखोपाध्याय ( अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति), आर.एन.मल्लिक ( कोषाध्यक्ष) , एवं उपप्राचार्य ( नरमेंद्र कुमार) ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया। इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक, शंभु नाथ झा, चंदन कुमार सिंह,पी के सिंह,अमरेन्द्र नारायण उपाध्याय, अशोक चैबे, कुमोद रंजन सिंह, अजय कुमार सिंह , आर एल महतो, उत्पल मित्रा एवम सुब्रतो गुप्ता ने उपस्थित होकर शुभकामना दी।

विलक्षण प्रतिभा के धनी है शुभम आनंद-

चिन्मय विद्यालय बोमरो के छात्र शुभम आनंद विलक्षण प्रतिभा के धनी है। जो जीव विज्ञान के छात्र होते हुए भी जे ई ई मेंस के दोनों फेज में भाग लिया और क्रमशः फेज 1 और फेज 2 में 99.223 परसेंटाइल और 99. 6809 परसेंटाइल प्राप्त किया। शुभम आनंद के इस अदभुत सफलता पर प्राचार्य सूरज शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने हार्दिक बधाई दिया और कहा कि निश्चय ही शुभम आनंद सभी छात्रों के लिए एक प्रेरणा श्रोत है। शुभम अपना कैरियर चिकित्सा की क्षेत्र में चिकित्सक के रूप में शुरू करना चाहते है। सभी को उनसे उम्मीद है कि वे नीट 2024 में अभूतपूर्व प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन ने झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री को किया सम्मानित

Nitesh Verma

युवाओं ने बड़ी संख्या में थामा झामुमो का दामन, महुआ माजी ने अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत

Nitesh Verma

सर्वोच्च न्यायालय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सीसीएल के 100 लाभुकों के बीच अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र का वितरण

Nitesh Verma

Leave a Comment