झारखण्ड बोकारो

चिन्मय विद्यालय में डांडिया नृत्य का शानदार आयोजन किया

बोकारो (ख़बर आजतक) : चिन्मय विद्यालय बोकारो में नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया नृत्य का शानदार आयोजन किया गया। रासडाडिया नृत्य में विभिन्न कक्षा समूह के विद्यार्थियों शिक्षकों एवं अभिभावको ने भाग लिया । 

भक्ति से भरे डांडिया नृत्य और समारोह से पूर्व माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की गई।  परम् पूज्य स्वामिनी संयुक्तानंद जी के द्वारा पूजा अर्चना  की गई। तत्पश्चात माँ दुर्गा की आरती की गई। आरती में स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती,  विद्यालय अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय, कोषाध्यक्ष आर एन मल्लिक, प्राचार्य सूरज शर्मा एवम उपप्राचार्य नरमेंद्र कुमार, अभिभावकों एवं अन्य अतिथियों ने आरती कर माँ के प्रति अपनी भक्ति भाव अर्पित की। 

स्वामिनी संयुक्तानंद एवं अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय ने सभी को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता रानी की कृपा हम सभी पर बनी रहे। विद्यालय परिवार के सभी छात्रों, अभिभावकों, शहर वासियों को पूजा की शुभकामनाएं दीं। सभी के परिवार में सुख शांति और तरक्की बनी रहे।

प्राचार्य सुरज शर्मा ने इस पावन अवसर पर कहा कि माँ दुर्गा की आराधना से जीवन को सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। माँ नारी की शक्ति ही सबसे बड़ी सत्य है। माँ दुर्गा ने बुराइयों के नाश कर सत्य की जीत दिलाई। प्राइमरी विंग, प्रिप्राइमरी, सीनियर विंग के द्वारा भी माॅ दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाया गया। शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धिदात्री को दर्शाया।

कोषाध्यक्ष आर. एन मल्लिक , उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार , गोपाल चंद मुंशी, विकाश परिधारिया, रश्मि सिंह, रश्मि शुक्ला, शुभ्रा मुखोपाध्याय , सोमना शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक , शिक्षिका एवं शिक्षकेत्तर गण उपस्थित होकर रास डाडिया महोत्सव में जमक र नृत्य किया। रास डांडिया नृत्य महोत्सव में विद्यालय के विभिन्न कक्षा समूह के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवम अभिभावकों द्वारा पूरे उत्साह से भाग लिया।

Related posts

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान व झारखण्ड चुनाव प्रभारी अरूण भारती से मिले बीरेन्द्र प्रधान

Nitesh Verma

डीएवी सेक्टर-6 में 12वीं  कक्षा में विज्ञान टॉपर नित्या सिंह ने परचम लहराया।

Nitesh Verma

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की हो निष्पक्ष CBI जाँच: अभाविप

Nitesh Verma

Leave a Comment