झारखण्ड धनबाद धार्मिक

चिरकुंडा में बाल कावंरियों ने बोल बंम के नारों के साथ कावंर यात्रा निकाली

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

चिरकुंडा : मारवाड़ी युवा मंच एवं राउंड टेबल के ओर से रविवार को चिरकुंडा में बाल कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें 8 से 14 वर्ष के बच्चे चिरकुंडा स्थित बराकर नदी से सैकड़ों बालक बोल बम का हर हर महादेव ओम नमः शिवाय आदि का नारा लगाते हुए बढ़ रहे थे। इसका मुख्य उद्देश्य था कि सनातन संस्कृति को बचाने के लिए बच्चों में यह नई चेतना जगाना था।

दृश्य को देख मानो ऐसा लग रहा था कि चिरकुंडा की धरती बाबा बैजनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ की याद को ताजा कर रही थी । यह यात्रा पिछले 3 वर्षों से चिरकुंडा से प्रारंभ हुआ। आज देश के अनेक शहरों व गांवों में प्रारंभ हो रहा है। यहां तक कि नेपाल में भी बाल कावड़ यात्रा चल पड़ी है । कार्यक्रम में पूरे चिरकुंडा, आसनसोल, नियामतपुर, धनबाद आदि क्षेत्रों के बच्चे शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच एवं राउंड टेबल के कार्यकर्ता की भूमिका अच्छी रही । विपुल शर्मा, प्रणव गढ़यान, तुषार अग्रवाल, आदित्य गढ़यान, अभिषेक जिंदल, मुकुल खरकिया, पंकज अग्रवाल, मिट्ठू गढ़याण, राउंड टेबल के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, पुनीत लाल, अभिषेक गढ़याण, प्रिया गढ़यान, सेजल गढ़याण, उमंग अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, अनुराग गढ़याण, टोनी अग्रवाल के अलावा अभिभावक स्वरूप विनोद अग्रवाल, निलय गढ़याण, श्रवण अग्रवाल, कृष्ण लाल रुंगटा, दिनेश अग्रवाल की भूमिका अच्छी रही।

Related posts

डीएवी सेक्टर 6 में मना आम दिवस, प्राचार्य बीएमएल दास नें कहा आम में कई प्रकार के औषधीय गुण विद्यमान

admin

गोमिया : महिला को बेहोश कर ठग ने डेढ़ लाख का जेवर ले भागे

admin

स्व. राजेंद्र महतो की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

admin

Leave a Comment