झारखण्ड राँची राजनीति

चुटिया फ्लाईओवर, खलारी, मैक्लुस्कीगंज और सिल्ली से जुड़ी समस्याओं को लेकर अश्विनी वैष्णव से मिले संजय सेठ

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सांसद संजय सेठ में नई दिल्ली में केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने उन्हें राँची सहित पूरे झारखंड में रेल परियोजनाओं की सौगात के लिए धन्यवाद कहा। हटिया और पिस्का स्टेशन के पुनर्विकास की योजना की स्वीकृति के लिए भी क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार जताया। सांसद संजय सेठ ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन भी दिया जिसमें चुटिया के कृष्णापुरी में बनने वाले फ्लाईओवर और इसकी जरूरत से उन्हें अवगत कराया।

सांसद संजय सेठ ने आग्रह किया कि राँची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास हो रहा है। इसी परियोजना से जोड़कर इस क्षेत्र में फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए। यह क्षेत्र राँची रेलवे स्टेशन का नजदीकी क्षेत्र है बल्कि स्टेशन के परिधि में ही चुटिया का बड़ा हिस्सा निवास करता है। इसके साथ ही सांसद ने मैक्लुस्कीगंज और खलारी में रेल सुविधाओं के विस्तार का भी आग्रह केंद्रीय मंत्री से किया।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि मैक्लुस्कीगंज देश का एकमात्र एंग्लो इंडियन गांव है, जहाँ रेल सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है। सिल्ली प्रखंड के बांसारूली के समीप रेलवे ट्रैक के बगल में सब-वे निर्माण का आग्रह रेल मंत्री से सांसद ने किया। यह क्षेत्र की बहुत बड़ी जरूरत है, जिससे आम जनता प्रतिदिन प्रभावित हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही ।

तीन राज्यों के 26 करोड़ आबादी का आधार मुख्यालय है राँची: संजय सेठ

आधार सेवा का स्थाई भवन निर्माण का केंद्रीय मंत्री से किया आग्रह

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान सांसद संजय सेठ ने उन्हें राँची में आधार के क्षेत्रीय कार्यालय के संचालन में हो रही समस्या से अवगत कराया। सांसद ने उन्हें दिए ज्ञापन में बताया कि रांची में आधार सेवा का क्षेत्रीय कार्यालय है। यह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल की 26 करोड़ की आबादी को अपनी सेवा प्रदान करता है। यह कार्यालय एक अस्थाई भवन में है जहाँ प्रतिदिन 500 से अधिक लोगों का आवागमन आधार से जुड़े कार्यों के लिए होता है। स्थान की कमी और सुगम यातायात नहीं रहने के कारण झारखंड सहित बंगाल और बिहार से आने वाले नागरिकों व अन्य लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

इस मुद्दे पर सांसद ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया कि आधार का स्थाई क्षेत्रीय कार्यालय रांची में बने इस दिशा में सकारात्मक पहल किए जाने की आवश्यकता है। ताकि इन तीनों राज्यों के लोगों को और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सके। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि राँची में आधार का अपना क्षेत्रीय कार्यालय हो, इस बात को लेकर केंद्रीय मंत्री ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा है कि बहुत जल्द इस दिशा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

Related posts

DPS Bokaro emerges triumphant in Regional Mathematical Olympiad : Five students qualify for INMO

admin

स्वांग कोलियरी के दुर्गा मंडप का पूजा पाठ के साथ उद्घाटन किया गया।

admin

दीपिका पाण्डेय सिंह से मिला राजद का शिष्टमंडल, किसानों के हित में 3 सूत्री माँग पत्र सौंपा

admin

Leave a Comment