झारखण्ड राँची राजनीति

चोरी और सीनाजोरी दोनों कर रहा झामुमो: रामकुमार पाहन

हिम्मत है तो अपराधियों, बलात्कारियों को धमकी दें झामुमो प्रवक्ता: आरती कुजूर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर सत्ताधारी झामुमो पर कड़ा प्रहार किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि झामुमो नेता प्रवक्ता चोरी और सीनाजोरी दोनों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन परिवार ने राज्य में गरीब भोले भाले आदिवासियों की जमीन लूटकर अकूत संपत्ति खड़ा की है। साथ ही पूरे राज्य के खनिज संसाधनों को लूटने की छूट दे दी है।

उन्होने कहा कि ईडी के द्वारा शिकायत मिलने पर जमीन के लूट की जांच चल रही है। राज्य के मुख्यमंत्री पर लूट में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। ईडी ने उन्हें दुबारा पूछताछ के लिए सम्मन किया है। ऐसे में झामुमो नेता का बयान लूट उजागर होने की बौखलाहट और बेचैनी है।
उन्होने कहा कि को बातें सामने आ रही उसमे शिबू सोरेन परिवार ने नाम बदल बदल कर बड़े पैमाने पर गरीबों को जमीन लूट ली है। जो ज्ञात हुआ है उसमे कहीं शिवा सोरेन, तो कहीं बसंत प्रसाद सोरेन तो कहीं हेमन्त कुमार सोरेन जैसे नाम कागजात में दर्ज कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि लूटने में मुख्यमंत्री ने वैसे लोगों का सहारा लिया जो आदिवासी समाज से नही आते और उनका झारखंड से कुछ भी लेना देना नही है। उन्होने कहा कि इतना ही नहीं जब सरकार के द्वारा आदिवासियों को लाभ देने की बात आती है, उसमे भी मुख्यमंत्री अपने परिवार को ही लाभ में शामिल कर देते है। आदिवासियों के लिए आरक्षित जमीन को उन्होंने कल्पना सोरेन के नाम आवंटित कर दिया।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अपने लूट और झूठ को छुपाने केलिए पार्टी प्रवक्ताओं से बयानबाजी करवा रहे। परंतु कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। चोरों का बचना मुश्किल है। सच तो उजागर होकर ही रहेगा। उन्होने कहा कि जनता आगामी चुनाव में झामुमो और सत्ताधारी ठगबंधन को पूरा सबक सिखाएगी।

इस प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि झामुमो को धमकी ही देना है तो जरा उन अपराधियों को धमकी दें जो राज्य के उभरते होनहार आदिवासियों की हत्या कर रहे।
हिम्मत है तो उन बलात्कारियों को धमकी दें जिसने राज्य के हजारों आदिवासी बहन बेटियों की इज्जत लूटी। उनके टुकड़े टुकड़े कर हत्याकर दी पेड़ में लटका दिए।

इस दौरान आरती कुजूर ने कहा कि झामुमो को धमकी रूपा तिर्की जैसे होनहार दरोगा के हत्यारों को देना चाहिए, संध्या टोपनो के हत्यारों को देना चाहिए। उन्होने कहा कि लेकिन झामुमो में इतनी हिम्मत नही क्योंकि राज्य के आदिवासियों, दलितों की बहन बेटियों की इज्जत से उनका कुछ भी लेना देना नही।

इस प्रेसवार्ता में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उराँव भी उपस्थित थे।

Related posts

Vedanta ESL Steel Limited celebrates Swachchata Hi Seva Campaign with various Cleanliness & Plantation Drives

admin

पेयजल समस्या के समाधान के लिए

admin

सीएमपीडीआई ने सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

admin

Leave a Comment