झारखण्ड बोकारो

छठ पर्व पर बोकारो प्रशासन की अनोखी पहल, एसपी-डीसी ने व्रतियों संग साझा किया प्रसाद

बोकारो (ख़बर आजतक) : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बोकारो प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने सादगी और जनसंपर्क की मिसाल पेश की। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह और उपायुक्त अजय नाथ झा बिना किसी औपचारिक निमंत्रण के बेरमो प्रखंड के दक्षिणी पंचायत अंतर्गत खटाल निवासी रवि निषाद के घर पहुंचे। यहां उन्होंने छठव्रती महिला से आशीर्वाद लिया और सादगी से बने छठ प्रसाद का ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीओ चास प्रांजल ढांडा और एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ भी उपस्थित थे।

अधिकारियों के इस सहज और विनम्र व्यवहार ने स्थानीय ग्रामीणों के दिलों को छू लिया। ग्रामीणों ने कहा कि इतने बड़े अधिकारी हमारे घर आए, यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। इस दौरान पूरा माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बन गया।

डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि छठ महापर्व हमारे समाज की आत्मा है। इसमें न कोई दिखावा है, न भेदभाव। यह आस्था, सादगी और अनुशासन का पर्व है। आपकी श्रद्धा और भक्ति में ही हमारी आस्था है।

वहीं एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि ऐसे पर्व हमें जनता से जोड़ते हैं और यह दर्शाते हैं कि प्रशासन जनता का ही हिस्सा है, अलग नहीं।

बोकारो प्रशासन के इस कदम ने यह साबित कर दिया कि आस्था और सादगी ही असली प्रशासनिक संवेदनशीलता की पहचान है। यह छठ महापर्व की एकता और मानवीय भावना का सच्चा उदाहरण बन गया।

Related posts

जेएमएम नगर समिति लोहरदगा ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

admin

विधायक अंबा ने भाई अंकित राज को बाँधा रक्षासूत्र

admin

53वाँ स्थापना दिवस: झा.स.पु.-2 की अनुशासन, सेवा और गौरव का भव्य उत्सव

admin

Leave a Comment