झारखण्ड पलामू

छतरपुर के फ़ुलवारी मैदान में मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जयंती

जयंती के मौके पर कर्पूरी ठाकुर के रास्ते पर चलने का लोगों ने लिया संकल्प

छतरपुर: नगर पंचायत मुख्यालय स्थित फ़ुलवारी मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर के अध्यक्ष मोहन जायसवाल, युवा समाजसेवी अरविंद गुप्ता चुनमुन, सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेनी यादव, शिक्षक अरुण ठाकुर, राष्ट्रीय नाई सभा के अनुमण्डलीय अध्यक्ष दुर्गा ठाकुर, राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष लवलेश यादव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को मोहन जायसवाल, अरविंद गुप्ता, अर्जुन ठाकुर, लवलेश यादव सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया और कहा कि हमें जननायक कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों को अपना कर समाज को एक दिशा देने की जरूरत है तभी हम शोषण मुक्त समाज बना सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय नाई सभा के आलोक ठाकुर ने और अध्यक्षता नाई सभा के अनुमण्डलीय अध्यक्ष दुर्गा ठाकुर ने किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय नाई महासभा के कार्यकर्ता मनोज ठाकुर, गुरु ठाकुर, मनोज ठाकुर गुड्डू राम नंदन ठाकुर दिनेश ठाकुर बच्चन ठाकुर सुरेश ठाकुर तथा प्रखंड के गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Related posts

राँची : शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, IAS विनय चौबे को ACB ने किया गिरफ्तार

admin

ईसीआरकेयू धनबाद शाखा टू में विशेष बैठक आयोजित

admin

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में शिक्षण-अधिगम व रिसर्च में AI के उपयोग पर पांच दिवसीय FDP का उद्घाटन

admin

Leave a Comment