अरविन्द अग्रवाल
छतरपुर (पलामू): छतरपुर थाना कांड संख्या-37/2026, दिनांक 20 मार्च 2026 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बसंत पासवान (उम्र लगभग 55 वर्ष), पिता रामाशीष पासवान एवं उपेन्द्र पासवान (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता बसंत पासवान शामिल हैं।

दोनों आरोपी ग्राम कचनपुर टोला अकवनिया, थाना छतरपुर, जिला पलामू के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों के विरुद्ध बीएनएस 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा अन्य संभावित पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।
