झारखण्ड पलामू

छतरपुर में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का स्वागत, नगर विकास पर हुई चर्चा


छतरपुर, प्रतिनिधि अरविंद अग्रवाल
:

छतरपुर (ख़बर आजतक) ‘ छतरपुर के विधायक सह झारखंड सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर के छतरपुर आगमन पर नगर पंचायत छतरपुर के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता चुनमुन के कार्यालय में उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता चुनमुन ने मंत्री को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मंत्री ने भी नगर अध्यक्ष को अंगवस्त्र देकर हाल ही में हुए नगर पंचायत चुनाव में उनकी जीत पर बधाई दी।


मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि छतरपुर नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से नगर का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
वहीं नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता चुनमुन ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से छतरपुर नगर पंचायत के विकास की योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।

Related posts

तम्बाकू के अन्दर 4 हज़ार से अधिक जहरीले तत्व होते है : मो.असलम

admin

डीपीएस रांची में ‘डिस्कवरी डेन’ प्रोजेक्ट मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

admin

1 अगस्त से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, अध्यक्ष ने की उच्चस्तरीय बैठक

admin

Leave a Comment