झारखण्ड राँची शिक्षा

छात्रों द्वारा जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द करने के लिए चलाया जा रहा ट्वीटर अभियान

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): छात्रों द्वारा जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने को लेकर ट्वीटर अभियान चलाया जा रहा है। इस पर अबतक चार लाख से अधिक लोगों ने पोस्ट किया है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी छात्रों के समर्थन में आगे आ गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने ट्वीट कर कहा है कि 40 हजार से अधिक पोस्ट के साथ पूरे देश में सातवें नंबर पर कैंसल जेएसससी सीजीएल ट्रेंड कर रहा है।

वहीं आगे लिखा है कि मुख्यमंत्री से राज्य के युवा पूछ रहे हैं कि बेरोजगारी भत्ते का क्या हुआ ? 5 लाख नौकरियों का क्या हुआ ? कदाचार मुक्त परीक्षाओं का क्या हुआ ? और परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के जांच का क्या हुआ ?

Related posts

राँची : मैच हारने पर सीसीटीवी को कपड़े से ढक कर की गई बच्चों की पिटाई

admin

खैराचातर मे लगा पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का जनता दरबार, दर्जनों की संख्या मे समस्या लेकर लोग मिलनें पहुचे

admin

रांची में ISIS से जुड़ा संदिग्ध बोकारो निवासी अशहर दानिश गिरफ्तार, एटीएस-Delhi Police की संयुक्त कार्रवाई

admin

Leave a Comment