झारखण्ड राँची राजनीति

जनजाति मोर्चा ने फूँका चुनावी बिगुल केंद्र एवं राज्य में बहुमत के साथ खिलेगा कमल: शिवशंकर उराँव

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराँव ने सोमवार को प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2024 लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में दोनों में कमल खिलेगा। जनजाति मोर्चा ने कमर कस लिया है। इस दौरान शिवशंकर उराँव ने आज सभी विधानसभा, जिला, प्रमंडल प्रभारियों की घोषणा के साथ ही चुनाव का बिगुल फूँक दिया है। अगस्त माह में संगठन को दुरुस्त करने के साथ ही सितंबर से कार्यक्रम का शुभारंभ सोसल मीडिया प्रशिक्षण, जनजाति किसी छात्रावास प्रवास, बूथ सम्मेलन किया जाएगा।

1 अक्टूबर से दिसंबर तक मोर्चा के कई कार्यक़म निर्धारित है जैसे विधानसभावार सम्मेलन, माटी रोटी बेटी बचाव पदयात्रा, जनजाति गौरव दिवस, रानी दुर्गावती जयंती आदि कार्यक्रमो के साथ जनजाति समाज को एकजूट करना।

इस प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुवे मोर्चा प्रभारी रामकुमार पाहन ने भी हेमंत सरकार पर हमला बोला । झारखंड में जनजाति समाज को बहु बेटी सुरक्षित नही है। आदिवासी समाज हत्या, बलात्कार, लव जेहाद से त्रस्त है। राज्य में भ्रष्टाचार, गिरती कानून व्यवस्था, हत्या, लूटमार से जनता ऊब चुकी है। अबकी बार झारखंड में कमल खिलेगा। जनता को अमन चैन फिर वापस लौटेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अपील करते हुवे कहा कि मोर्चा द्वारा निर्देशित कार्यक्रम को ईमानदारी पूर्वक निभाएँ।

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उराँव, उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र मुंडा एवं कार्यालय मंत्री रवि मुंडा उपस्थित थे।

Related posts

अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए हम गंभीर: मंत्री

admin

Renowned Educator of Bokaro: Srinivas Gautam ‘Munna Sir’ – A Pillar of Dedicated Teaching

admin

भाजपा विधायक नवीन जायसवाल बने मुख्य सचेतक, बोले- झारखंड विधानसभा में जनता की आवाज बनकर करूंगा कार्य

admin

Leave a Comment