झारखण्ड राँची

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्यपाल ने बिरसा मुंडा की विरासत को बताया राष्ट्र की प्रेरणा

राँची : रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार ने भगवान बिरसा मुंडा के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी जयंती का राष्ट्रीय स्तर पर उत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनजातीय समाज के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है। उन्होंने बिरसा मुंडा को संघर्ष, त्याग, स्वाभिमान और कर्तव्य का ऐसा प्रकाश-स्तंभ बताया, जिसकी प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड की लगभग 28% जनजातीय आबादी अपनी संस्कृति, प्रकृति-प्रेम और सामुदायिक जीवन से भारतीय सभ्यता की मूल आत्मा को जीवंत रखती है। उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, कला, खेल और तीरंदाजी में जनजातीय समाज की प्रतिभा की सराहना की। राज्यपाल ने सभी से आग्रह किया कि वे बिरसा मुंडा के सत्य, साहस और परिश्रम के आदर्शों को अपनाकर झारखंड के विकास में योगदान दें।

Related posts

सीएमपीडीआई में एनसीओईए द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

admin

नयी सोच नयी उर्जा का प्रतिक है युवा: सुदेश महतो

admin

एनसीपी नेता सूर्या ने तीर्थयात्रियों की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

admin

Leave a Comment