झारखण्ड बोकारो राँची राजनीति

जनविरोधी नीतियों वाली हेमंत सरकार को उखाड़ फेक कर जनता को मुक्ति दिलाना है : प्रदेश महामंत्री

बोकारो (ख़बर आजतक) : आगामी कार्यक्रमों को लेकर आज बोकारो जिला भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व प्रत्याशी जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मोर्चा के जिला अध्यक्ष की बैठक बोकारो परिसदन मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयदेव राय संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने की । बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह उपस्थित हुए।
प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि प्रखंड से जिला मुख्यालय में जनहितकारी मुद्दे पर विचार विमर्श कर आंदोलन की तैयारी कर प्रदर्शन करना है।

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से जन संवाद कर संगठन को मजबूती प्रदान करनी है। हर विधानसभा में सम्मेलन किसान,युवाओं महिलाओं की होनी है।
पार्टी ने सभी विधानसभाओं के जीत के लिये कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर चुनाव की तैयारी अभी से लगना है। इस जनविरोधी नीतियों वाली हेमंत सरकार को उखाड़ फेक कर जनता को मुक्ति दिलाना है।

बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष भरत यादव, बेरमो पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल,पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका खवास,भाजपा जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार,गोमिया विधानसभा पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मण नायक, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवनारायण प्रजापति,ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री ईश्वर प्रजापति, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गिरजा देवी,भाजपा एस सी मोर्चा अध्यक्ष फटीक दास,भाजपा एस टी मोर्चा अध्यक्ष रामलाल सोरेन,भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा अध्यक्ष तारा शाह,भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री अरविंद राय,कुमार अमित,बिनोद गोराई, भिभास महतो,आनंद मुर्मू आदि मौजूद रहे।

Related posts

चैंबर चुनाव में शामिल प्रत्याशियों ने पंडरा बाजार में चलाया जनसंपर्क अभियान, पूर्व अध्यक्ष कुणाल अज़मानी ने बढ़ाया हौसला

admin

ईएसएल स्टील लिमिटेड एक्सेल 30 बिजुलिया सेंटर में कला प्रदर्शनी का किया आयोजन

admin

सदन के बाहर छात्रों का धरना-प्रदर्शन: 28 अगस्त को सीएम से होगी वार्ता

admin

Leave a Comment