Uncategorized

जन्मदिवस पर माँ बगलामुखी का दर्शन कर आदित्य ने किया भोग वितरण

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश काँग्रेस प्रतिनिधि आदित्य विक्रम जयसवाल ने गुरुवार को अपने जन्मदिवस पर माँ बगलामुखी मंदिर, मेन रोड में पूजा अर्चना कर भोग वितरण किया।

इस मौक़े पर वहाँ के व्यापारी व युवाओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दिया। भोग वितरण में पवन गुप्ता, धीरज कुमार, कुल्लू भैया, मोना देवी, कविता गुप्ता, शालिनी बर्मन,अनिल सिंह, रवि सिंह मौजूद थे।

आदित्य विक्रम जयसवाल ने प्रार्थना किया कि माँ की कृपा सदैव राँचीवासियों पर बनी रहे एवं शहर तरक़्क़ी की राह पर अग्रसर रहे।

आदित्य विक्रम ने यह भी कहा कि माँ की ऐसी कृपा रहती है कि जो भी माँ के दरबार में आता है कभी ख़ाली हाथ नहीं जाता, माँ की पूजा अर्चना से सुकून मिलता है एवं मन शान्त रहता है।

Related posts

काँके क्षेत्र के सोसो गाँव में सोहराई जतरा आयोजित

admin

बगदा में धूमधाम से होगी श्री चित्रगुप्त पूजा, बोकारो से आएगी जागरण टीम

admin

श्री श्याम मण्डल के 21 सदस्यीय दल कोलकत्ता रवाना, 53वें वार्षिक महोत्सव में लेंगे हिस्सा

admin

Leave a Comment