झारखण्ड बोकारो

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 62 मामलों का मौक़े पर ही निष्पादन

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो जिले में 18 दिसंबर 2024 को “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, रांची के आदेश संख्या 99/2024 के तहत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना और पुलिस व आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाना था।

इस कार्यक्रम के लिए जिले में चार स्थानों को चुना गया: आईटीआई कैंपस, पिंड्राजोरा; डीबीसी प्लस 2 हाई स्कूल, चंद्रपुरा; सेक्टर-2 डी कला केंद्र, बोकारो; और मध्य विद्यालय सीवनडीह, माराफारी। यहां पर महिला संबंधित मामले, जमीन विवाद, साइबर अपराध, चोरी, एसटी/एससी से जुड़े और अन्य कई शिकायतें दर्ज की गईं। कुल 187 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 62 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएलएसए के सचिव और विधिक सेवा अधिकारियों ने आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही साइबर थाना और महिला थाना के अधिकारियों ने भी जागरूकता अभियान चलाया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, उप-विकास आयुक्त और डीएलएसए के सचिव ने शिकायतों को सुना और समाधान की प्रक्रिया शुरू की। थानावार विवरण के अनुसार, चास अनुमंडल में 53 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 31 का निपटारा हुआ। बेरमो अनुमंडल में 38 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 1 का समाधान किया गया। मध्य विद्यालय सीवनडीह में 14 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 13 निपटाईं गईं, और सेक्टर-2 डी कला केंद्र में 82 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 30 का निपटारा हुआ।
नागरिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने व्हाट्सएप नंबर 9470947322 और ईमेल jansikayat-bokaro@jhpolice.gov.in पर भी शिकायतें दर्ज करने की व्यवस्था की है। इस पहल से नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

बीएसएल टाउनशिप परिसीमन पर एक सप्ताह में रिपोर्ट का निर्देश

admin

Jharkhand: हेमंत सोरेन कैबिनेट ने 244 नई बसें खरीदने को दी मंजूरी, रांची शहर में परिवहन सेवा होगी मजबूत

admin

उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को सभी माइनिंग प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण कर 5 अगस्त तक रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया

admin

Leave a Comment