राँची

जयपाल सिंह मुंडा उद्योग रत्न से सम्मानित किए गए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): उम्मीद फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को भूमि समाज के अग्रणी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 120वीं जयंती पर मंगलवार को मयूरी सभागार सीएमपीडीआई में मनाया गया। इस जयंती के सुअवसर पर फेडरेशन के सदस्यों एवं सभागार में उपस्थित अतिथि द्वारा उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर उम्मीद फाउंडेशन के झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव द्वारा फेडरेशन ऑफ चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर मंत्री को जयपाल सिंह मुंडा उद्योग रत्न 2022 से सम्मानित किया गया।

इस दौरान चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा राजनितिक पत्राकार, लेखक संपादक, शिक्षाविद व 1925 ऑक्सफोर्ड ब्लू के खिताब पाने हॉकी के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी थे। उनकी कप्तानी में 1928 ऑलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होने यह कहा कि जयपाल सिंह मुंडा ने जिस प्रकार आदिवासियों के इतिहास, दर्शना राजनितिक को प्रभावित किया। जिस तरह से झारखण्ड आंदोलन अपने वक्तव्यों, संगठनिक कौशल और रणनीतियों से भारतीय राजनीति और समाज में स्थापित किया, वह अद्वितीय है।उनके विचार हमारे अनमोल प्रेरणादायक है।

इस दौरान चैंबर के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव शैलेश अग्रवाल, रोहित पोद्दार, गौरव मंत्री, बसंत कुमार, प्रवक्ता ज्योति कुमारी उपस्थित थे।

Related posts

जगन्नाथपुर मेला परिसर में बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुँचे अजय नाथ शाहदेव

admin

एक्सआईएसएस में “अंतरिम केंद्रिय बजट पर पैनल चर्चा”

admin

विश्व आदिवासी दिवस पर अल्बर्ट एक्का से मोराबादी मैदान तक पारंपरिक वेशभूषा में पदयात्रा निकालेगा केंद्रीय सरना समिति व अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद

admin

Leave a Comment