झारखण्ड बोकारो

जरीडीह में उपायुक्त का जनता दरबार आज,सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित

बोकारो (ख़बर आजतक): सोमवार 19 मई को पूर्वा.11 बजे जरीडीह प्रखण्ड मुख्यालय में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव का जनता दरबार आयोजित होगा।
उक्त जनता दरबार में सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

जनता दरबार में निम्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की जायेगी :-

  1. विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन।
  2. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना।
  3. मनरेगा।
  4. प्रधानमंत्री आवास योजना/अबुआ आवास योजना।
  5. बिरसा सिंचाई कूप योजना।
  6. जाति/आय/जन्म/मृत्यु/दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
  7. राजस्व से जुड़े मामले जैसे दाखिल खारिज (Mutation), मापी, लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड्स (online records) में सुधार करने से संबंधित मामले।
  8. आयुष्मान कार्ड।
  9. सर्वजन पेंशन।
  10. सावित्री बाईं फूले किशोरी समृद्धि योजना।
  11. किसान क्रेडिट कार्ड योजना।
  12. आधार कार्ड।
  13. मुख्यमंत्री पशुधन योजना।
  14. श्रम विभाग अन्तर्गत श्रमाधान पोर्टल (shramadhan) पर प्रवासी श्रमिक पंजीकरण।
  15. राजस्व अभिलेखों में संशोधन / परिमार्जन।
  16. आधार/राशन कार्ड में संशोधन।
  17. बिजली बिल से संबधित शिकायत।

आमजनों से अपील है कि उक्त जनता दरबार में शामिल होकर सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Related posts

बीजेपी विधायकों ने पत्र लिख कर विधानसभा अध्यक्ष को हटाने की मांग की, लगाए कई आरोप

admin

आदित्य विक्रम के नेतृत्व में “असली चाय पर चर्चा” का आयोजन

admin

एगारकुंड प्रखण्ड की पंचायत प्रमुख संगीता महतो की अध्यक्षता में स्नातक कोटि के प्रखंड स्तरीय सहायक अध्यापकों की बैठक

admin

Leave a Comment