झारखण्ड राँची राजनीति

जल, जंगल व जमीन की राजनीति कर सत्ता पक्ष अपने नीति व सिद्धांत से भटका जिस कारण झारखंड का विकास के बजाए हो रहा विनाश: झारखंड पार्टी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड पार्टी का दो दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन शनिवार को राँची के डीपीएस चौक स्थित कार्निवल में शुरू हुआ। इस महाधिवेशन के पहले दिन झापा के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का, प्रधान महासचिव अशोक भगत, कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता अजीत कुमार सहित पार्टी सहित अन्य मौजूद थे। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद चित्रिसेन सिंकू, पूर्व सांसद दुर्गा प्रसाद जामूदा, कोलिबेरा से जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, कोलिबेरा प्रखंड प्रमुख दुतामि हेम्ब्रम, उपप्रमुख कोलिबेरा और कॉंग्रेस पार्टी से बदरुद्दीन अहमद अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ शनिवार को झारखंड पार्टी में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में झापा के प्रधान महासचिव अशोक भगत ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होने कहा कि आज जल जंगल और जमीन की राजनीति कर सत्ता पर काबिज होने वाले लोग अपने नीति और सिद्धांत से भटक गए जिसका परिणाम यह हुआ कि आज झारखंड राज्य का विकास होने के बजाए विनाश हो रहा है। वहीं झापा आज भी अपने नीति और सिद्धांत की राजनीति करके जनता औऱ कार्यकर्त्ताओ का भरोसा जितने में कामयाब रही है।

इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व महाधिवकता अजीत कुमार ने कहा कि सरकार लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। चुनाव में जनता से किए वादे को निभाने में हेमंत सरकार नाकाम रही है। हमारी पार्टी का लक्ष्य राज्य के युवाओं का विकास करना है। इसलिए आने वाले दिनों में मैं लड़ूँगा नहीं बल्कि लडवाऊंगा।

इस दौरान केंद्रीय महाधिवेशन में कार्यकताओ और पार्टी के पदाधिकारियों को लंबे समय बाद संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने पार्टी के नीति और सिद्धांतों पर चर्चा की साथ ही आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी के ज्यादा से ज्यादा विधायक और सांसद चुनकर आएँ इसके लिए रणनीति बनाने की जरुरत है। इस महाधिवेशन के पहले दिन 24 राजनीतिक प्रस्ताव, आर्थिक प्रस्ताव में 17 और सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक में 7 प्रस्ताव पारित किया गया जिसे सर्वसम्मति से सभा द्वारा पारित किया गया। इसके पूर्व वीर बिरसा मुंडा, मंराग गोमके, जयपाल सिंह मुंडा एवं एन ई होरो के तस्वीरों पर पुष्पाजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर रिजवान अहमद, किरण आइंद, उमेश पांडेय, अर्पणा हंस, ऐनुल हक अंसारी, अंशु लकङा, रंजीता मिश्र, जहाना परवीन आदि उपस्थित थे।

Related posts

लापरवाही : झारखण्ड मे अधूरे बैंक गारंटी पर उत्पाद विभाग का करोड़ों का काम अलॉट

Nitesh Verma

ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार में शामिल थे बोकारो के 6 युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nitesh Verma

राष्ट्रीय सेवा योजना मारवाड़ी महाविद्यालय के विशेष शिविर की लक्ष्य जीत के शुरुआत

Nitesh Verma

Leave a Comment