झारखण्ड धनबाद

जिला प्रशासन ने दी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि

धनबाद (खबर आजतक):- संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज अंबेडकर चौक (डीआरएम चौक) पर जिला प्रशासन की ओर से वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली अहमद, अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं। यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। वहीं उप विकास आयुक्त ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने अपना जीवन समाज के पिछड़े वर्गों, दलितों और गरीबों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया। वे एक प्रख्यात अर्थशास्त्री और कानूनविद थे। उन्होंने सिर्फ सामाजिक न्याय व सामाजिक असमानता के खिलाफ ही लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को बराबरी का अधिकार, जनसंख्या नियंत्रण, यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौलिक दायित्व की भी बात की। अपने प्रगतिशील विचारों के चलते वे आज करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्त्रोत हैं। आज पूरा देश बाबा साहेब को उनकी जयंती पर याद कर इस महान विभूति को श्रद्धांजलि दे रहा है।इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली अहमद, अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर गुप्ता, एनडीसी श्री कुमार बंधु कच्छप, ट्राफिक डीएसपी श्री राजेश कुमार, बाबा साहेब डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर जयंती समारोह समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोगों ने संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related posts

वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद प्रभात कुमार ने निरसा अनुमंडल क्षेत्र के थानों का किया निरीक्षण

admin

चम्पाई के भाजपा में शामिल होने पर अमर बाउरी ने दी शुभकामनाएँ

admin

क्रेडाई – झारखंड द्वारा आर्किंटेक्ट गजानंद राम को भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय अंतर्गत कॉउंसिल ऑफ आर्किंटेक्ट का उपाध्यक्ष चयनित किए जाने पर किया गया सम्मानित

admin

Leave a Comment