झारखण्ड बोकारो शिक्षा

जीजीएसईएसटीसी, बोकारो में सेल अध्यक्ष अम्लेन्दु प्रकाश ने छात्रों संग संवाद कर सशक्तिकरण पर रखे विचार

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक): : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (जी.जी.एस.ई.एस.टी.सी.), बोकारो में सेल के माननीय अध्यक्ष श्री अम्लेन्दु प्रकाश जी द्वारा शिक्षकेत्तर कर्मियों और विद्यार्थियों के साथ एक ऑनलाइन संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य सशक्तिकरण और नेतृत्व की भावना को प्रोत्साहित करना था।

अपने वक्तव्य में श्री प्रकाश ने कहा कि “अपने लोगों से जुड़ना, उनके सुझावों को महत्व देना और ‘कुछ में सब कुछ और सब में कुछ’ की समझ विकसित करना आज के नेतृत्व की आवश्यकता है।”

संस्थान के निदेशक डॉ. (प्रो.) प्रियदर्शी जरूहार द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में श्री प्रकाश ने बताया कि भारतीय इंजीनियर मेधावी, कुशल और संगठन के प्रति अत्यंत समर्पित होते हैं। वहीं, विकसित देशों के इंजीनियर तकनीकी विषयों की गहन समझ रखते हैं और तय समय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।
इस अवसर पर बी.आई.टी. सिंदरी, जे.यू.टी. रांची और जी.जी.एस.ई.एस.टी.सी. के छात्र-छात्राओं से उन्होंने सीधे संवाद करते हुए भावी उद्यमी इंजीनियरों को प्रेरित किया।

सत्र के अंत में निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरूहार ने जे.यू.टी., रांची के कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.के. सिंह का आभार प्रकट किया। संस्थान के अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह और सचिव श्री सुरेंद्र पाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और इस सत्र को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

घर समाज राज्य और देश के विकास में पुरुषों के बराबर अपनी भूमिका निभा रही हैं महिलाएं : योगेन्द्र महतो

admin

नीरजा सहाय डीएवी में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन

admin

अक्षय तृतीया पर मारवाड़ी महिलाओं ने पिलाया शरबत

admin

Leave a Comment