झारखण्ड बोकारो शिक्षा

जेईई मेन – 1 में फिर चमके डीपीएस बोकारो के प्रतिभावान सितारे

99.72 परसेंटाइल के साथ कुमार अनमोल बना टॉपर, 60 से अधिक विद्यार्थियों ने मारी बाजी

बोकारो (ख़बर आजतक) : इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित देश की प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। इस साल आयोजित जेईई मेन के प्रथम सत्र में विद्यालय के 60 से अधिक विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालय के मेधावी छात्र कुमार अनमोल ने सर्वाधिक 99.72 परसेंटाइल अंक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। जबकि, रितन्मय मिश्रा 99.34 पर्सेंटाइल लाकर दूसरे तथा आदित्य मिश्रा 99.27 पर्सेंटाइल के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता पाई है, उनमें कुमार अनमोल (99.72), रितन्मय मिश्रा (99.34) व आदित्य मिश्रा (99.27) के अलावा सुदीप लायक (99.21), रिद्धिम गुप्ता (98.79), आदित्य राज (98.27), सैयद अरहम अशरफ (97.93), आयुष सुमन (97.78), अनुज (97.74), साईं शुभम साहू (97.34), निलेश आनंद (97.71), अमन राज अमन (97.14), ध्रुव सत्यम (96.62), आदित्य प्रताप सिंह (95.92), आयुष केशरी (95.73), तनिष्क यश (95.28), अमनजीत राज (94.58), नवदीप अग्रवाल (94.58), अक्षित आनंद राठौर (94.48), मयंक (93.78), सुप्रिया सिंह (93.33), पलक्ष सिंह (93.32), हिमांशु कुमार (93.27), लोकेश नंदन (93.03), काव्या सिंह (92.62), सत्यम सिंह (92.31), साहिल राज (92.28), सात्विक अवि (91.76), मानसी पांडे (91.23), अंशुल उत्कर्ष (90.02), पीयूष कुमार (90.01) सहित ऋत्विक आनंद, आदित्य अनुकूल, सूर्याश, आयुष राज, सूर्यांश केशव, नमन राज, शुभम कुमार, शौर्य आनंद, प्रेम कुमार, निशांत राज, ऋचा सिंह आदि के नाम शामिल हैं।

ज्ञातव्य है कि एनटीए जेईई मेन का दो सत्रों में आयोजन कर रही है। परीक्षा का पहला सत्र 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच हुआ था, जबकि दूसरा सत्र की परीक्षाएं आगामी 02 से 08 अप्रैल, 2026 की अवधि में होंगी। उल्लेखनीय है कि बोकारो में जेईई मेन- 1 के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहला सेंटर चिकसिया (चास) में डॉ. एस. राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के समीप बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आईसीटी सेंटर तथा दूसरा ग्वालाडीह मोड़, पुरुलिया रोड, चास स्थित क्रिसेन्ट लैब्स (क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल के निकट) बनाया गया था। परीक्षा में कुल 3479 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य एवं एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. ए.एस. गंगवार ने इस उम्दा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों को बधाई तथा आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related posts

हाइवा ने छात्र को अपने चपेट में लिया छात्र की हुई दर्दनाक मौत

admin

बाल विवाह रोकने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम।

admin

जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अल्बर्ट एक्का ने थामा आप का दामन

admin

Leave a Comment