झारखण्ड राँची

जेएससीए वार्षिक आमसभा में बड़े फैसले, 29 को मिली आजीवन सदस्यता

राँची (खबर आजतक): जेएससीए की नई कमिटी के गठन के बाद आयोजित पहली वार्षिक आमसभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सदस्यता विस्तार, अनुशासनात्मक कार्रवाई और नई चयन समितियों के गठन पर चर्चा हुई।

सदस्यता विस्तार के तहत 8 क्रिकेटरों, 2 आईएएस, 2 आईपीएस समेत कुल 29 लोगों को आजीवन सदस्यता प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस निर्णय को संघ के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो खेल और प्रशासन दोनों में मजबूती लाएगा।

सचिव सौरव तिवारी ने कहा कि आजीवन सदस्यता मिलने से न केवल संघ को लाभ होगा, बल्कि खिलाड़ियों को भी बेहतर अवसर और सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे झारखंड क्रिकेट के विकास को नई गति मिलेगी।

Related posts

कसमार : बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

admin

जेसीआई राँची, एक्सआईएसएस, आक्सिस और आरसीएसआर ने किया 94 यूनिट रक्तदान

admin

फैशन प्वाइंट का प्रीमियम शो 2 ‐ 3 जुलाई को कैपिटल हिल में

admin

Leave a Comment