झारखण्ड राँची स्वास्थ

जेसीआई राँची ने किया 54 यूनिट रक्तदान

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): जेसीआई राँची ने रविवार को अपने कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 54 यूनिट रक्त लोगों के द्वारा रक्तदान कर संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्राउड डोनर का सर्टिफिकेट, नाश्ता का पैकेट एवं फ्रेश जूस दिया गया। इस शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

वहीं संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि हमारा जीवन हमारे रगों में दौड़ रहा है और रक्तदान कर हम दूसरों का जीवन भी बचा सकते हैं। इस कार्यक्रम के संचालक प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान हमारे समाज सेवा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लोगों को जब इसकी जरूरत पड़ती है तब इस बात का अनुभव होता है कि रक्तदान हम सभी के लिए कितना महत्वपूर्ण है। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि जरुरतमंद लोगों को ब्लड बैंक में रक्त नहीं होने की वजह से नहीं मिल पाता, इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्य के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है और हमारा प्रयास आगे भी रक्तदान शिविर लगाने का रहेगा।

इस शिविर को सफल बनाने में जेसीआई राँची के सचिव मयंक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, नटवर बाजोरिया, रोहित दयानी, प्रवक्ता अमन पोद्दार आदि ने सहयोग किया।

इस शिविर का संचालन प्रवीण अग्रवाल एवं रविश तोदी ने किया।

Related posts

रवि शंकर जायसवाल को पेटरवार मंडल अध्यक्ष व अनिल स्वर्णकार को जिला महामंत्री बनाये जाने पर भाजपाइयों ने दी बधाई

admin

वाईबीएन विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम ने एआईयू टूर्नामेंट में बनाई जगह

admin

सीनियर सिटीजन के लिए बजट में कुछ न होने से निराशा हुई: ओमप्रकाश अग्रवाल

admin

Leave a Comment